अवैध खनन की जांच कर रिपोर्ट ट्रिब्यूनल दो सप्ताह में मांगा
पलामू। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पलामू के पाण्डु प्रखंड स्थित ध्वजा पहाड़ पर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई हुई। ग्रामीणों के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने पलामू के डीसी को यह निर्देश दिया है कि वह खुद जाकर ध्वजा पहाड़ की मौजूदा स्थिति की जांच करें। और यह भी सुनिश्चित करें कि वहां पर किसी भी तरह का खनन कार्य नहीं हो। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने यह भी निर्देश दिया है कि अगर ध्वजा पहाड़ पर किसी तरह का खनन कार्य किया गया है। तो पलामू डीसी खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही एनजीटी ने पलामू डीसी को यह भी निर्देश दिया है कि वह इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट 2 सप्ताह में एनजीटी को दिया जाय। एनजीटी ने इस बात की भी जानकारी मांगी है कि अगर सीओ को जानकारी थी कि ध्वजा पहाड़ पर अवैध खनन हो रहा है तो उन्होंने क्या कार्रवाई की। यदि जानकारी के बाद भी अवैध खनन जारी है तो अब तक कोई कार्रवाई क्यो नहीं की गई
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!