सरकार के खिलाफ भाजपा ने चलाया राज्यभर में हल्लाबोल अभियान
रांची। पिछले दो सालों से झारखंड में अपराध और तानाशाही का बोलबाला है। जिधर देखिए, उधर ही अराजकता चरम पर है। यह कहना है भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का। वे आज राजभवन के समक्ष भाजपा के हल्लाबोल अभियान के तहत आयोजित एकदिवसीय धरना को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो कहती है कि हेमंत है तो हिम्मत है, लेकिन अब जनता कहने लगी है कि हेमंत है तो दिक्कत है।
श्री मरांडी ने कहा कि आज झारखंड के मंत्रालय में विकास की जगह भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। हर अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है और इससे त्रस्त आम जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के कार्यकाल में वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उनका दो सालों का यह कुशासन राज्य के माथे पर कलंक की तरह चस्पा हो गया है।
हेमंत ने हर वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर गद्दी हासिल की थी और इन दो सालों में राज्य के लाखों युवा नौकरी की आस में दर-दर भटक रहे हैं। जेपीएससी में बहाली के नाम पर जो भ्रष्टाचार हो रहा है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। ऐसे में अब एकमात्र विकल्प यही है कि राज्य से झामुमो की सरकार को उखाड़कर फिर से भाजपा को सत्ता में लायी जाए, तभी युवाओं और झारखंडियों का भला हो पाएगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, रांची की मेयर आशा लकड़ा समेत सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
हेमंत है तो दिक्कत है : बाबूलाल
सरकार के खिलाफ भाजपा ने चलाया राज्यभर में हल्लाबोल अभियान रांची। पिछले दो सालों से झारखंड में अपराध और तानाशाही का बोलबाला है।
विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
पढ़ने के लिए अक्षर का आकार (Font Size):100%
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ