‘मुझे कांग्रेस नेता के बेटे ने मारा’… मरने से पहले युवक का ने दिया था बयान

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

कोरिया: जिले में एक युवक की डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप कांग्रेस नेता के बेटे पर है। मौत से पहले युवक के बयान का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कह रहा है कि, मेरे ऊपर लाठी और रॉड से हमला हुआ है। मारपीट में युवक घायल हुआ था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। यह घटना 26 मार्च की बताई जा रही है। उस दिन 2 युवकों में आपस में विवाद हो रहा था। उस वक्त वहां पर सुमित शर्मा नाम का युवक भी मौजूद था। इसी दौरान मौके पर भरतपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह का बेटा शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू भी पहुंच गया और झगड़ा कर रहे युवकों से ही विवाद करने लग गया।

शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू। शैलेंद्र पर ही युवक की हत्या का आरोप है। वीडियो में भी युवक ने शैलेंद्र का नाम लिया है।

download 10

आरोप है कि शैलेंद्र सिंह ने सुमित शर्मा पर रॉड से उसके सिर पर कई वार किए। जिससे सुमित बुरी तरह घायल हो गया था। घायल होने के बाद युवक थाने भी गया था। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

इसके बाद सुमित अस्पताल गया था। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। फिर उसे मध्यप्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं उसका उपचार चला। मगर सिर पर चोट लगने और अधिक खून बह जाने के कारण 2 अप्रैल को उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद शहडोल के कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। यहां जीरो में कायमी कर जनकपुर थाने भेजा जाएगा। पुलिस ने इस केस में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

download 8

इस मामले में जनकपुर थाना के टीआई मोतीलाल शुक्ला ने कहा है कि जब शहडोल से मामला यहां आएगा। तब जो बयान युवक ने दिया है। वीडियो में जो ब्लॉक अध्यक्ष के बेटे शैलेंद्र सिंह का नाम ले रहा है। उसके खिलाफ भी केस दर्ज करेंगे। बयान के आधार पर ही धाराएं लगाई जाएंगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमित की मां अनुराधा शर्मा ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटू मेरा एक सहारा था। रवि प्रताप सिंह का लड़का शैलेंद्र सिंह ने मेरे बेटू को मारा है। ऐसी क्या दुश्मनी थी जो उसने मेरे बेटे की जान ले ली। मैं अब कहां जाऊंगी, किसके सहारे जिऊंगी।

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पर भी पंचायत सचिव को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 22 फरवरी 2022 को च्यूर गांव में पंचायत सचिव ने सुसाइड कर लिया था। उसने एक सुसाइड नोट भी छो़ड़ा था। जिसमें उसने ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस केस में भी पुलिस ने काफी समय बाद केस दर्ज किया था। रवि प्रताप सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है।

उधर, मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बीजेपी ने भी इसे मुद्दा बना लिया है। इस मामले में बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं की गुंडागर्दी चरम पर है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के गुंडे बेटे ने युवक को पीटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हे राम क्या होगा इस प्रदेश का।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More