गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के जमडार के जमुआ में एक मिट्टी के घर पर वज्रपात होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया गया कि जमडार पंचायत के जमुआ गांव निवासी चैतु मुर्मू 50 वर्ष अपने घर में 47 वर्षीय अपनी पत्नी मैनो मंझियांन और 11 वर्षीय पुत्र सुखदेव मुर्मू के साथ एक ही खाट पर सोया हुआ था। गुरुवार की रात लगभग 1 बजे घर पर ही वज्रपात हो गया। जिसमें चैतू मुर्मू की मौत हो गई और उनकी पत्नी और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आज सुबह जमडार के मुखिया बोलेरो वाहन से गावां सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने चैती मुर्मू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का गावां सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इधर गावां पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!