रांची | मणिपुर में महिलाओं को बिना कपड़ों के घूमाने का वीडियो सामने आने के बाद देश भर में कांग्रेस ने जताया विरोध रांची, महिला कांग्रेस के सैकड़ों महिलाओं ने मणिपुर के घटना की निंदा करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा की मांग और दोषियों को फांसी की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय कांग्रेस भवन विरोध जताया है कहा कि इस देश में बीजेपी के सत्ता में महिला सुरक्षित नहीं है दो महिना से मणिपुर जल रहा हैं और देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे हैं मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी चुप है।
बता दें कि मणिपुर में तीन महिलाओं को सड़कों पर बिना कपड़ों के घुमाने का वीडियो सामने आया है। हालांकि वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन बुधवार को वीडियो के सामने आने के बाद पहाड़ी राज्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि महिलाओं के बिना कपड़ों के सड़कों पर परेड कराने का वीडियो हिंसा भड़कने के एक दिन बाद यानी चार मई का है। घटना कांगपोकपी जिले की बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद देश भर में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को देश को शर्मसार करना वाला बताया है वहीं कांग्रेस ने कहा कि ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए। और पीड़ित महिलाओं को मुआवज़ा मिलनी चाहिए।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!