घंटों लाइन में लगने के बाद बताया गया कि लिंक फेल है, ओपीडी का पर्ची नहीं कटेगा
रांची। रिम्स ओपीडी इलाज कराने के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कारण था सुबह 7 बजे से ही इंटरनेट सिस्टम पूरी तरह से फेल होना। इंटरनेट फेल होने के कारण रिम्स में सैकड़ों मरीज परेशान हो गए। रिम्स ओपीडी में दिखाने और पर्ची कटाने को लेकर मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतार लगी रही। नेट फेल होने से रिम्स में लगातार भीड़ बढ़ती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से रिम्स में सुबह से ही, दोपहर तक एक भी मरीज का इलाज नही हो पाया था। लाइन में लगे राजेश कुमार ने बताया कि वी रामगढ़ से आए है। सुबह जल्दी आकर लाइन में लग गए कि पर्ची कटाने के बाद ओपीडी में डॉक्टरों से दिखाएंगे। लेकिन घंटों खड़ा रहने के बाद भी पर्ची काटने का काम शुरू नहीं हुआ। रातू रोड की अनुष्का बताती है कि वह कई घंटों से लाइन में खड़ी है कि पर्ची कटा कर डॉक्टर से दिखाएंगी। लेकिन पर्ची कटे तब तो कोई बात बने। कांउटर से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है कि कब तक इंटरनेट चालू होगा और पर्ची काटने का काम शुरू होगा।
अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम
सुबह सात बजे से राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का इंटरनेट फेल है। दोपहर तक इंटरनेट चालू नहीं होने से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान होने वाले मरीज और उनके परिजन है। अधिकारियों को पता है कि ओपीडी का पर्ची काटने के लिए इंटरनेट की जरूरत है। इसके बावजूद सुबह सात बजे से सभी लापरवाह रहे। जिस कारण इंटरनेट कनेक्शन दोपहर (समाचार लिखे जाने) तक ठीक नहीं हो पाया था।
मायूस होकर लौटे सैकड़ों मरीज
ओपीडी में रजिस्ट्रेशन करा पर्ची कटाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहने के बाद सैकड़ों मरीज बिना इलाज कराय मायूस होकर लौट गए। लौटने वाले मरीजों ने बताया कि काउंटर में बैठे लोग कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे है कि इंटरनेट कब तक चालू होगा। इसलिए इलाज कराए बगैर लौट रहे है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!