
Chatra: चतरा पुलिस नक्सली और उग्रवादी संगठन के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित अन्नगड़ा में कार्रवाई करते हुए टीपीसी का सबजोनल कमांडर रोहित को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो मशीनगन, 600 जिलेटिन, 55 बंडल वायर 33 पीस कैन समेत कई अन्य सामान बरामद किया है.

टीपीसी कैंप को किया पुलिस ने ध्वस्त
पकड़े गए उग्रवादी रोहित की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने टीपीसी के मिनी गन फैक्ट्री बनाने वाले कैंप को ध्वस्त कर दिया. साथ ही हथियार बनाने वाले कई सामान को भी बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादी रोहित के खिलाफ पलामू और चतरा जिला के अलग-अलग थाने में कुल सात मामले दर्ज हैं.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!