कोयला ढोने वाली हाइवा और टाइल्स लदे ट्रेलर की बीच हुई जोरदार टक्कर
हजारीबाग। बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित बुढ़ाना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मोड़ के पास त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड की कोयला ढोने वाली हाइवा जेएच 02 बीके 6864 और राजस्थान से टाइल्स लेकर आने वाली टेÑलर आरजे 19 जीएफ 5413 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे हाइवा 100 मीटर पीछे एक पहाड़ी से भी टकरा गयी। हाइवा का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, जबकि टेलर पलट गया। टेलर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण टेलर में बैठे मजदूर तिलेश्वर रजक (उम्र 40 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों वाहन के चालक व टेलर में बैठी 8 महिलाएं भी घायल हो गई है। घटना आज, सुबह करीब 9 बजे की है। घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल और हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर दोनों वाहन के चालकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल बड़कागांव थाना से 4 किलोमीटर दूर है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!