हिन्दू जनजागृति समिति ने धनबाद जिला उपायुक्त को सौपा ज्ञापन !

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:


गोशामहल (तेलंगाना) के विधायक टी. राजासिंह को तत्काल सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें मार डालने की धमकियां देनेवालों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग !

धनबाद : गोशामहल विधानसभा मतदारसंघ के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजासिंह को 23 अगस्त 2022 को बंदी बनाया गया । उन पर एक पंथ के श्रद्धास्थानों का कथित अपमान करने का आरोप है । इस प्रकरण में न्यायालय ने उन्हें जमानत भी दी है । उसके पश्चात अन्य एक दूसरे प्रकरण में विधायक टी. राजासिंह को पुनः 25 अगस्त 2022 को बंदी बनाया गया । कुल मिलाकर इस प्रकरण में विधायक टी. राजासिंह को जानबूझकर लक्ष्यकर सताया जा रहा है । अब तो उन पर ‘पी.डी. एक्ट’ के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट कर उन्हें न्यूनतम एक वर्ष जेल में फंसाकर रखने का बडा षड्यंत्र रचा गया है । उन्हें बंदी बनाने से पूर्व और बंदी बनाने के पश्चात जिहादी प्रवृत्ति के धर्मांधों द्वारा मार डालने की धमकियां दी जा रही हैं । उसी प्रकार ‘सर तन से जुदा’ जैसे प्रक्षोभक और मार डालने के नारे लगाते हुए हिंसक आंदोलन किए जा रहे हैं ।

WhatsApp Image 2022 09 07 at 5.55.53 PM

इस पृष्ठभूमि पर समिति ने निम्न मांगे रखी है :-

  1. जिहादी प्रवृत्ति के विधायक, पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रकार की सीधा कानून हाथ में लेने हेतु भडकाया जाता है, तब पुलिस उनपर कार्यवाही करते हुए दिखाई नहीं देती । इसलिए कानून व्यवस्था बिगाडने के इच्छुक संबंधित जनप्रतिनिधियों पर तथा उन पर कार्यवाही न करनेवाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्यवाही की जाए ।
  2. तेलंगाना में ‘तेलंगाना राष्ट्र समिति’ की सरकार है तथा वे अल्पसंख्यकों के समर्थक और उनकी चापलूसी करनेवाली है । तेलंगाना सरकार पक्षपात कर रही है । इसलिए राज्य में हिंसाचार करनेवालों को पुलिस द्वारा छोड देने के कारण राज्य की कानून-व्यवस्था और बिगड सकती है । इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय इसे संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे ।
  3. टी. राजासिंह को तेलंगाना सरकार से न्याय मिलने की संभावना दिखाई नहीं देती । इसलिए उनके सर्व अभियोग महाराष्ट्र अथवा कर्नाटक अथवा गोवा आदि पडोसी राज्यों में हस्तांतरित किए जाएं ।
  4. टी. राजासिंह को जिस कारागृह में रखा गया है, वहां पहले से ही जिहादी आतंकवादियों को रखा गया है । इस कारागृह में टी. राजासिंह के प्राण संकट में हैं । अतः उन्हें सुरक्षित कारागृह में रखा जाए ।
  5. टी. राजासिंह पर पुराने केसेस के अभियोग प्रविष्ट कर उन्हें कारागृह में रखने का प्रयास किया जा हा है । उन्हें न्याय मिलने की दृष्टि से केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे ।
    इन मांगों को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री शंभू गवारे तथा श्री अमरजीत प्रसाद, धर्मनिष्ठ श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहभागी हुए ।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More