तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी सीधी टक्कर, भाई-बहन की मौत

by Aaditya HridayAaditya Hriday


घर पहुंचे से 100 मीटर पहले घटी घटना, मटरुखा का पूरा क्षेत्र शोक में डूबा

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना के महतोडीह में आज सुबह सड़क हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई बहन थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस थाना घटनास्थल पहुंच कर दोनों किशोर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मटरुखा गांव निवासी जयदेव मंडल के 18 वर्षीय बेटे अजय कुमार और दीपक मंडल की आठ साल की बेटी साक्षी कुमारी महितोडीह से बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर मटरुखा लौट रहे थे। दोनों घर पहुंचने के करीब थे। इसी दौरान घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर तेर रफ्तार एक ट्रैक्टर ने दोनों भाई-बहन के बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर से दोनों भाई बहन दूर जाकर गिरे और बेहोश हो गये। दोनों को गंभीर चोटें आयी और उनके शरीर से खून बहने लगा। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई बहन की मौत की सूचना के बाद मटरुखा में मातम पसर गया है। पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More