दो अन्य गंभीर, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
रांची। धुर्वा टेडियम के पास आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन युवकों को वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे एक युवक को सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । बाद में मृतक की पहचान 22 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ दीपू के रूप में की गयी। निखिल योगदा कॉलेज में बीए की पढ़ाइ कर रहा था।
घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था, जिससे स्थानीय लोग उग्र हो कर सड़क जाम कर आगजनी करने लगे। आक्रोशित भीड़ दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची धुर्वा थाना की पुलिस मामले का जायाजा ले कर एक घंटे के भीतर दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया । घटना स्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गाड़ी की पहचान करने के बाद टंकी साईड स्थित आरोपी के घर से गाड़ी की बरामदगी और गिरफ्तारी की गयी। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
योगदा कॉलेज में बीए का छात्र था दीपू–
मृतक दीपू योगदा कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा रहा था। उसके पिता दुमका में कारोबार करते हैं। पुलिस ने इस घटना की सूचना धुर्वा थाने की पुलिस ने मृतक के पिता को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फकटर भेजा जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!