रांची। विधायक सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर स्वर्णरेखा नदी में जबरन खुदाई करवाने का आरोप लगाया है। ट्विट कर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के दबंग मंत्री बन्ना गुप्ता जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से जबरन पोकलेन छिनवाकर स्वर्णरेखा नदी का पेट फाड़ रहे हैं। इस काम में जमशेदपुर के आधा दर्जन लोग उनकी मदद में वहां जमे हैं। यह काम निजी धन का है। सरकारी योजना का नहीं। इससे पहले ट्विट कर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा है कि जमशेदपुर दोमुहान पर ये पोकलेन स्वर्णरेखा नदी का पेट किसके आदेश से फाड़ रहे हैं।
यह गैरकानूनी काम कौन सरकारी व्यक्ति या एजेंसी करा रही है। पोकलेन पकड़कर कौन लाया है। स्वर्णरेखा के अतिक्रमण पर डब्लूपी(पीआईएल)1325/2011 जिसमें मैं इंटरवेनर हूं,आदेशोपरांत आज भी लंबित है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!