हेमंत सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रही है : रामेश्वर

रजरप्पा। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव धनबाद जाने के दौरान चितरपुर में कार्यकतार्ओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री ने सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं को उप चुनाव को लेकर एकजुट रहने का निर्देश दिया।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रामगढ़ विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। पार्टी यहां से जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें जिताने का कार्य करेंगी। वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रही है। किसानों, मजदूरों, गरीबों के हक व अधिकार के लिए ही यह सरकार समर्पित है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि कांग्रेस जात की नही जमात की राजनीति करती है। इसलिए कांग्रेस को सभी जाति व धर्म के लोग वोट देने का काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान व संचालन चितरपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह ने किया।

मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश सचिव रियाज अंसारी, सहित कमाल शहजादा, नन्हकूनाथ चौधरी, गोला प्रखंड प्रभारी चितरंजन दास चौधरी, बजरंग महतो, चंद्रशेखर पटवा, मायल मुखिया फिरोज अंसारी, दिगंबर गुप्ता, अमित महतो, किशोरी प्रसाद, लक्ष्मण महतो, संतोष सोनी, रामविनय महतो, अजीत करमाली, दिनेश कुमार, लुमनाथ महतो, सुधीर मंगलेश, गौरीशंकर महतो, मो।

साजिद, जाकिर अख्तर, मो। रुस्तम, अनवर करीम, अरशद उल्लाह, फैसल अहमद, रंजन कुमार, हबीबउल्लाह, प्रदीप पटेल, कमलेश कुमार, मानिक पटेल, पवन केवट, गौरीशंकर महतो सहित कई मौजूद थे। इधर, कुंदरुकला एवं बारलोंग पंचायत के लोदरोबेड़ा में वित्त मंत्री डॉ।

रामेश्वर उरांव ने दौरा करते हुए कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की। मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, बजरंग महतो, चंद्रशेखर पटवा, हीरालाल महतो, दिगंबर प्रसाद, रंजीत करमाली सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More