📌 गांडीव लाइव डेस्क:
दुर्गा पूजा पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा और मिहिजाम के विभिन्न दुर्गा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नतमस्तक होते हुए, झारखंड और जामताड़ा वासियों के लिए शांति, भाईचारा और समृद्धि की कामना की।स्वास्थ्य मंत्री ने सरखेलडीह दुर्गा पंडाल, कानगोई सामुदायिक भवन, मिहिजाम चेक पोस्ट कुर्मीपाड़ा, गुरुद्वारा रोड पर स्थित महिला समिति दुर्गा पंडाल और चित्तरंजन हिल कॉलोनी एरिया-3 पंडाल का दौरा किया। हर जगह उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में सौहार्द एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने यह भी कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से हर घर में सुख और शांति का वास हो और समाज में सद्भाव तथा समृद्धि का प्रकाश हमेशा बना रहे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!