मच्छली-भात खाकर सोये दादा-पोता की मौत, परिवार के 6 सदस्यों की हालत नाजुक

by Aaditya HridayAaditya Hriday

गिरिडीह के टकाबाद टोला की घटना, फूड प्वाइजनिंग के कारण पूरा परिवार था अचेत

गिरिडीह। देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतुडीह गांव के टकाबाद टोला के लोगों को आज सुबह एक दुखद सूचना मिली। यहां फूड प्वाइजनिंग के कारण एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी है। मृतक दादा और पोता हैं। वहीं छह सदस्यों की हालत चिंताजनक बतायी गयी है। घटना के संबंध में बताया गया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मछली-भात खाकर सोया था। लेकिन सुबह काफी देर तक नहीं उठा। जिसके बाद लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा परिवार अचेत अवस्था में था। तब गांव के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुल्लू राणा (60 वर्ष) व पोता विपिन कुमार (14 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह काफी देर तक घर के सदस्यों के नहीं उठने पर दूसरे घर में रहने वाले लोगों के द्वारा उठाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी जब इस परिवार के लोग नहीं उठे। तो हल्ला करने पर गांव के लोग मौके पर जुटे। इसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी लाया गया। जहां पर कुल्लू राणा और विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। इसी परिवार के छह सदस्यों की हालत नाजुक है। बेहोशी की हालत में इन सदस्यों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। रात में मछली-भात खाकर सोये थे। देर रात से ही सभी की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More