घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी साधु टोंगरी के पास घाघरा पुलिस ने एकअज्ञात महिला का शव शुक्रवार को बरामद किया ।\
महिला को बुरी तरह से पत्थर से कूच कर व गला चाकू से काट कर हत्या की गई है। घटनास्थल पर चाकू ,जेंट्स बेल्ट, ब्लूटूथ, छोटा मोबाइल,दो जोड़ा चपल महिला पुरुष का बरामद हुआ है । घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ मनीष चंद्र ,इंस्पेक्टर एस मंडल थाना प्रभारी अभिनव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर थाना ले आया। घटना के बाबत sdpo मनीष चंद्र लाल ने कहा कि सूचना मिली थी कि हापामुनी साधु टोंगरी के पास एक महिला की गर्दन काट कर वह पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया गया है।जिसका जाच करने पुलिस पहुची। मामले की छानबीन की जा रही है अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!