अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत गौरव यात्रा का शुभारंभ

by Aaditya HridayAaditya Hriday
WhatsApp Image 2022 08 09 at 12.46.12 PM

रांची 9 अगस्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियम लिए गए निर्णय के आलोक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार भारत जोड़ो अभियान के तहत गौरव यात्रा का शुभारंभ रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हटिया, ध्रुवा,जगन्नाथपुर प्रखंड में किया गया।

WhatsApp Image 2022 08 09 at 12.46.16 PM


अगस्त क्रांति एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गौरव यात्रा का शुभारंभ बिरसा चौक पर अमर शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया एवं पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुराना विधानसभा, शहीद शेख भिखार स्थल धुर्वा सेक्टर 1,सेक्टर 2,जगन्नाथपुर मंदिर होते हुए नया सराय तिरिल आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त किया गया।

WhatsApp Image 2022 08 09 at 12.46.20 PM


इस अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने कहा कि आज का दिन भारत के गौरवशाली इतिहास का स्मरणीय दिन है जहां एक और 70 वर्षों पूर्व अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन का सूत्रपात किया गया था वही आज का दिन पूरे विश्व में आदिवासी विश्व दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 70 वर्षों पूर्व कांग्रेस द्वारा जिस तरह से भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया गया था उसी तरह आज तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि भारत जोड़ो अभियान के तहत चलाए जा रहे गौरव यात्रा के द्वारा देश में आपसी रंजिश का माहौल बनाने वाली सांप्रदायिक शक्तियों को भी देश की सामाजिक एवं राजनीतिक धारा से दूर कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2022 08 09 at 12.46.16 PM 1


इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस देश की विभिन्न धर्मों,संप्रदायों,जातियों की जनता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती रही है,कांग्रेस ने हमेशा से देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया है, परंतु पिछले कई वर्षों से देश एवं विभिन्न राज्यों में सत्तासीन सांप्रदायिक शक्तियों ने इस एकता एवं अखंडता को तोड़ने का भरपूर प्रयास किया है लेकिन सत्ताधारी दलों के इन प्रयासों को जिस तरह से जनता ने अभी तक विफल किया है उम्मीद है कि आगे भी ऐसी शक्तियों द्वारा की जाने वाली कोई भी कोशिश विफल होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बबलू शुक्ला,विशाल सिंह,गोपाल उपाध्याय ,रंजन यादव ,काजल भट्टाचार्य ,पिकलू चटर्जी,नीतू देवी ओबीसी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ,संतोष कुमार,परमेश्वर सिंह, गौतम उपाध्याय,राजेश कुजूर,गुलाम गौस अरशद,अजीत द्विवेदी, कुलदीप कुमार,संजय चौबे, लटपट यादव,राजू प्रसाद,मंत्री, उज्जवल दुबे ,कमल,अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More