हजारीबाग । शनिवार की देर रात अचानक ब्लास्ट की तेज और लगातार आवाज से लोग दहल उठे। ऐसा लगा मानों ताबड़तोड़ बड़े-बड़े बम ब्लास्ट हो रहे हों। ठंड के कारण घर मे रहे लोगों के जेहन में वही पुराने दिन याद आ गए जब प्रतिबंधित नक्सली संगठन जीटी रोड पर धमाके करते थे। लेकिन थोड़ी देर मे जानकारी हुई कि सड़क दुर्घटना हुई है। गैस लदा टैंकर हथिया बाबा घाटी के ढलान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में भीषण आग लगी और चालक और खलासी समेत एक व्यक्ति की मौत झुलस कर हो गई। तीनों शव ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर आसपास गांव के लोग पहुंच गए। गैस लीक होने के बाद से लगी आग की चपेट में ट्रक पर सवार जख्मी नाशो यादव को एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराचट्टी लाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सबबीबुल हक ने बताया कि नाशो यादव गंभीर रूप जल गए हैं। इन्हे प्रथम स्वास्थ्य उपचार कर गया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर किया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!