गढ़वा रेलवे स्कैम : निजी खाते मे जा रहा था टिकट का पैसा, ऐसे पकड़ाया…

by Aaditya HridayAaditya Hriday
गढ़वा रेलवे स्कैम ( Garhwa Railway Scam )

गढ़वा रेलवे स्कैम ( Garhwa Railway Scam ) : जिला में रेलवे के टिकट बिक्री में हुए फर्जीवाड़े को लेकर दो और मामले दर्ज किये गये हैं. दो दिन पहले नगर उंटारी रेलवे स्टेशन में दो करोड़ 16 लाख का घोटाला हुआ था. अब इस फर्जीवाड़ा का दायरा बढ़ गया है, रमना रेलवे स्टेशन में एक लाख और गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन में 46 लाख का घोटाला हुआ है. जिसको लेकर अब तीन मामले दर्ज हुए हैं.

निजी बैंक खाते में रेल टिकट का पैसा!

रेलवे टिकट की कुछ ही राशि को बैंक में जमा किया जाता था, बाकी राशि निजी हित में रखा जाता था. यह वह राशि है जो रेलवे स्टेशन पर जब टिकट बिकता है तो उस जमा राशि को बैंक तक पहुंचाने के लिए रेलवे के द्वारा निजी कर्मी के सहारे उस पैसे को बैंक तक पहुंचाया जाता है. लेकिन निजी कर्मी उस राशि को बैंक में न जमा कर वह अपने निजी हित में उस पैसे रख लिया गया और शेष रुपए को बैंक मे जमा करा दिया. (गढ़वा रेलवे स्कैम ( Garhwa Railway Scam ))

यह भी पढ़े… भाभी ने 3 लाख की सुपारी देकर कराई देवर की हत्या, DC ऑफिस में तैनात था देवर…
यह भी पढ़े… जलगांव ट्रेन हादसा: चायवाले ने फैलाई थी आग की अफवाह, हुई 13 की मौत
यह भी पढ़े… पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काट कुकर में उबाला, पूरा देश सन्न

रेलवे वाणिज्य विभाग ने तीन थानों में मामला दर्ज कराया

इसकी जानकारी रेलवे के वाणिज्य विभाग को तब लगी जब इस इलाके से राजस्व आना कम हो गया. रेलवे के वाणिज्य विभाग को जानकारी मिलते ही गढ़वा जिला के तीन थाना, गढ़वा सदर थाना, रमना थाना और नगर उंटारी थाना में मामले दर्ज कराया गया है.

पुलिस कर रही है छानबीन

इस संबंध मे गढ़वा एसपी दीपक पांडेय ने कहा कि रेलवे के द्वारा टिकट की राशि में हुए घोटाले में हमारे यहां तीन थानों में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है, पुलिस तीनों मामले में छानबीन कर रही है. गढ़वा जिला के तीन रेलवे स्टेशनों से टिकट के पैसों की हेराफेरी हुई है, जिसको लेकर रेलवे विभाग ने तीन थानों में मामला दर्ज कराया है. तीनों जगह से कुल 2.5 करोड़ का घपला हुआ है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More