अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह गिरफ्तार

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोडरमाः जिले में पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही उनके पास से 30 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक कार जब्त किया है. पुलिस ने इन लोगों को तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये सभी नरेश नगर में ही 4 फ्लैट के अलग-अलग कमरे में रहकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस के मुताबिक ये गिरोह ऐसे लोगों को चिन्हित करते थे जो अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हुआ करते थे. उन लोगों का वे लोग नंबर उपलब्ध कर उनके व्हाट्सएप नंबर के जरिए लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो भेजाकर उन सभी को आकर्षित करते थे और जो लोग इन ठगों के चुंगल में फंस जाते थे उन्हें पहले लड़कियों के सप्लाई करने के नाम पर ठगी की जाती थी और फिर लड़कियों के अश्लील वीडियो के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे.

देश के कई हिस्सों से लोगों की ठगी कर रही थी गिरो

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अबतक दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े महानगरों के अलावा छोटे शहरों में भी कई लोगों को अपना निशाना बनाया है.पकड़े गए गिरोह के सदस्य हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं इन लोगों में शामिल कुछ सदस्य जम्मू कश्मीर और गोवा से गिरोह का संचालन भी कर चुके हैं. वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More