भारत की हरनाज ने पहनाया ताज
71वां मिस यूनिवर्स खिताब USA की आर’बॉनी गैब्रिएल ने अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू ने उन्हें ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमेंडा दूदामेल और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं। यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड में बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!