पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य में बढ़ गई है ठंड
रांची। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के कारण राज्य एक बार फिर ठंड के आगोश में है। उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ और मुनस्यारी में जोरदार बर्फबारी हुई है। इसका असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह से बादल रहने और हल्की हवा चलने के कारण ठंड के साथ कनकनी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी का असर झारखंड पर पड़ेगा। कल 31 दिसंबर से मौसम तो साफ हो जायेगा। लेकिन लोगों को सुबह में ही घना कोहरा और बफीर्ली हवा चलने के कारण शीत लहरी के प्रकोप से परेशानी हो सकती है। बारिश के कारण मौसम में अचानक ठंड बढ़ गई है। बारिश और पाला गिरने से किसानों को भी नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात को बादल के साफ होने बाद कल से आसमान साफ हो जाएगा। कल आसमान साफ रहेगा। लेकिन ठंड बढ़ेगी। हालांकि नए वर्ष में मौसम साफ रहेगा परंतु ठंड में बढ़ोतरी होगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!