Table of Contents
नई दिल्ली | वॉशिंगटन। अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल bureau of Investigation (FBI) के एक अनक्लासिफ़ाइड दस्तावेज़ में भारत के वरिष्ठ पूर्व राजनयिक यशवर्धन कुमार सिन्हा का नाम आया है। यह दस्तावेज़ कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े एक मामले के संदर्भ में प्राप्त सूचना से संबंधित है।
एपस्टीन फ़ाइल में क्या जानकारी है?
21 अक्टूबर 2019 को दर्ज किए गए इस एफबीआई दस्तावेज़ में एक महिला द्वारा दी गई जानकारी का जिक्र है। महिला का आरोप है कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस एंड्रयू एपस्टीन के निजी द्वीप पर मौज़ूद थे और वहां आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।
इसके साथ ही, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि “YK” नामक व्यक्ति, जिसे शिकायतकर्ता ने यशवर्धन कुमार सिन्हा के रूप में पहचाना, इन घटनाओं में किसी न किसी प्रकार से शामिल था। दस्तावेज़ में यह भी उल्लेख किया गया है कि YK का संबंध लंदन स्थित भारतीय कांसुलेट/दूतावास से था और वह कथित रूप से प्रिंस एंड्रयू और जेफरी एपस्टीन के बीच मुलाकातों की व्यवस्था करता था।
यशवर्धन कुमार सिन्हा के बारे में क्या आरोप हैं?
एफबीआई दस्तावेज़ के महत्वपूर्ण अंश में शिकायतकर्ता के कथन का उल्लेख है कि:
- “YK” नामक व्यक्ति, जिसे वह यशवर्धन कुमार सिन्हा के रूप में पहचानती है,
- कथित रूप से एपस्टीन द्वीप से जुड़ी गतिविधियों में किसी रूप में शामिल था।
- YK का संबंध लंदन स्थित भारतीय कांसुलेट/दूतावास से बताया गया है।
- यह भी आरोप लगाया गया है कि YK, प्रिंस एंड्रयू और जेफरी एपस्टीन के बीच मुलाक़ातों की व्यवस्था करता था।
यशवर्धन कुमार सिन्हा कौन हैं?
यशवर्धन कुमार सिन्हा भारतीय विदेश सेवा (IFS) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
- भारत के पूर्व उच्चायुक्त (यूके) रह चुके हैं।
- केंद्रीय सूचना आयुक्त (2019) रहे हैं।
- मुख्य सूचना आयुक्त (7 नवंबर 2020 से 3 अक्टूबर 2023 तक) भी रहे हैं।
वे बिहार से ताल्लुक रखते हैं और भारत के वरिष्ठ प्रशासनिक तथा राजनयिक अधिकारियों में शामिल हैं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!