रांची | दस लाख का इनामी जोनल कमांडर अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. सोमवार को रांची आईजी जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आधिकारिक तौर पर सरेंडर कर दिया.
जिन पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें से एक के ऊपर दस लाख और दूसरे के ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित हैं. इससे पहले बीते चार मई को 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने सरेंडर कर दिया था. इन सभी नक्सलियों ने 02 एके 56, 01 एसएलआर, 01 इंसास रायफल, 04 मार्क दो रायफल , 1856 जिंदा गोली, अलग अलग हथियारों का मैगजीन 41, 16 वायरलेस सेट, आईईडी बनाने का पाउडर के साथ सरेंडर किया है
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!