रांची | राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के गर्ल्स हॉस्टल नंबर 2 में दोपहर को आग लग गयी. मिली जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल परिसर के पीछे ट्रांसफार्मर में काम चल रहा था. इसी दौरान शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. हालांकि आग कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है. कर्मचारियों ने इसकी सूचना फौरन वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद फायर एक्सटिंग्विशर के सहारे आग पर काबू पाया गया.
रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि जिस वक्त हॉस्पिटल नंबर दो परिसर में आग लगी, उस वक्त मॉक ड्रिल चल रहा था. रिम्स के वरीय अधिकारी और अग्निशमन विभाग के लोग भी मॉक ड्रिल में शामिल थे. आगलगी की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. हालांकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!