📌 गांडीव लाइव डेस्क:

बोकारो के फुसरो के एक प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने पर सीसीएल की दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, आग लगने का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन संकेत मिले हैं कि यह शॉर्ट सर्किट के फलस्वरूप हुई हो सकती है।

दुकान में खरीदारी के दौरान मची अफरातफरी

घटना के समय बहुत से ग्राहक और आगंतुक दुकान के आस-पास मौजूद थे। आग की लपटें देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दूसरे तल पर शोरूम होने से आग बुझाने में परेशानी हुई। सभी ग्राहक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, अभी भी आग बुझाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है।