31 घरों में लगी आग, 10 साल की बच्ची की झुलसने से हुई मौत

Published: Updated:

मोतिहारी | बिहार के मोतिहारी में मंगलवार की दोपहर दो प्रखंडों के 31 घर में आग लगी थी. इस घटना में एक 10 साल की बच्ची की झुलसने से मौत हो गई है. पहाड़पुर थाना क्षेत्र में आग लगने से 21 घर और पिपराकोठी थाना क्षेत्र में 10 घर जले हैं. पिपराकोठी थाना क्षेत्र की दक्षिणी ढेकहा पंचायत के हथियाही कसबा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. गुड्डू चौधरी के घर लगी आग देखते देखते चारों तरफ फैल गई और 10 घर जल गए.

घटना में गुड्डू चौधरी की 10 साल की पुत्री निशु कुमारी की मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया इसके बाद परिजनों को सौंप दिया. दूसरी घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है. कमाल पीपरा के अहिरवाटोला में मंगलवार की दोपहर शॉट सर्किट से लगी आग ने 21 घर को अपनी चपेट में ले लिया. दो घरों में शादी की तैयारी के सामान थे. सब कुछ जलकर राख हो गया. पीड़ित बासुदेव यादव ने बताया कि विद्युत पोल पर तार में लगी आग से उमेश यादव के घर में आग लग गई. पछुआ हवा ने 21 घरों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना से सामान के साथ कुछ नकद और पशु भी जले हैं. लोगों ने कहा कि अरेराज फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी गई थी. 45 मिनट बाद टीम गांव में पहुंची तब तक आग की कहर ने 21 घरों को अपनी चपेट में ले लिया था.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More