बेटी की शादी टूटते देख पिता ने लगाई फांसी

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

तिसरा। तिसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइयां पांच नंबर नया क्वार्टर में रहने वाले ठेकेदार 55 वर्षीय मो. सजाद आलम बीती रात पास के केओसीपी ओबी डंप पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार, सुरेश कुमार, चांद कुइयां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, वार्ड सदस्य अमृत महतो व स्वजन मौके पर पहुंचे।

तिसरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद धनबाद के कब्रिस्तान में मट्टी मंजिल किया गया। मृतक की छोटी पुत्री आशिया परवीन उर्फ रूबी ने गोलकडीह के रहने वाले एक परिवार के सदस्यों के खिलाफ तिसरा थाना में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुत्री ने मुखिया प्रतिनिधि को बताया कि उक्त परिवार में मेरी शादी होने वाली थी। उन लोगों के शादी से इनकार करने के कारण ही मेरे पिता डिप्रेशन में आ गए थे। युवक के पिता व बड़े पुत्र को यह शादी मंजूर नहीं थी। तब से मेरे पिता डिप्रेशन में थे। उन्हीं के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

आशिया परवीन ने बताया कि गुरुवार को लगभग सुबह नौ बजे उनके पिता काम करने की बात कह कर घर से निकले उसके बाद मुझे कुछ शंका हुई।

11 बजे पिता को फोन किया तो फोन उठाया और बोले कि हमें आखिरी बार वीडियो काॅल कर देख लो क्योंकि हम अब नहीं रहेंगे। मां अमना खातून से भी बातचीत की। उसके बाद उन्होंने फोन नही उठाया।

तत्काल सूचना तिसरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की। धनबाद का लोकेशन मिला। धनबाद झारखंड मोड आदि जगह पर दिन भर खोजते रहे।

रात में आमताल व कुइयां का लोकेशन ट्रेस हुआ। लोकेशन के आधार पर हम लोग ओबी पहाड़ पर गए जहां पर देखा कि रस्सी से एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More