हर सुबह मिलती है नई जिंदगी

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

एनके एरिया के खदानों में लगी आग, भय के साये में जी रहे कई परिवार
रांची। दहशत में जीवन के लिए देश भर में झारखंड का झरिया प्रसिद्ध है। अब इस सूची में एक नया नाम खलारी भी जुड़ता जा रहा है। खलारी स्थित एनके एरिया के करकट्टा में भूमिगत खदानों में अगलगी का असर यह है कि आसपास के मकानों में दरार और गोफ बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि हर सुबह सोकर उठने पर उन्हें नई जिंदगी मिलती है।
करकट्टा अगलगी वाले खदान से महज 150 गज दूर रह रहे आलोक कुमार कर का पूरा परिवार भयभीत है। बताया कि पिछले 5 वर्षों से परिवार दहशत के साये में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे कहते हैं कि खदान में ब्लास्टिंग होने से घर में कंपन भी होती है। सीसीएल प्रबंधन कई बार सर्वे कर यहां से दूसरे जगह शिफ्ट करने की बात करता है, लेकिन अबतक कोई निदान नहीं निकल पाया है। स्थानीय लोग प्रबंधन से कई बार मुआवजा और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, ताकि सुकून की जिंदगी जी सकें।
हर कमरे से निकलता है धुंआ
यहां पीछे की तरफ केडीएच माइंस की अगलगी है और अब सामने करकट्टा खदान में आग लग गई है। इससे घर के हर कमरे की फर्श और दीवारों में दरारें पड़ गई है। श्री कर बताते हैं कि जब-जब बारिश होती है, हर कमरे के फर्श से धुंआ निकलना शुरू हो जाता है। वे लोग लगभग हर सप्ताह बालू-मिट्टी से इन दरारों को भरते हैं। ऐसे में पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका में दहशत से भर जाता है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More