स्कूल में बच्चों पर गिरी बिजली, 30 झुलसे

by Aaditya HridayAaditya Hriday

बोकारो। आज एक बड़ा हादसा हुआ। जैनामोड़ पर स्थित मध्य विद्यालय बांधडीह में दोपहर को बिजली गिर गई। स्कूल के बरामदे में वज्रपात की चपेट में आकर करीब 30 छात्र झुलस गए। झुलसे बच्चों को रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर अवस्था में झुलसी चौथी कक्षा की छात्रा डोली को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर,अस्पताल में सूचना पर पहुंचे बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि एक बच्ची गंभीर है। बाकी बच्चे डरे हुए हैं। लेकिन सभी का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया है।

बच्चों में चीख पुकार मच गई

प्रधानाध्यापक शशि महतो ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान बरामदे में कक्षा एक और दो की क्लास चल रही थी। तभी बरामदे में बिजली गिर गई। वहां पढ़ रहे बच्चे हादसे की चपेट में आ गए। इसके बाद डर से चीख पुकार मच गई। आनन फानन में बच्चों को लोग जैनामोड़ सदर अस्पताल ले गए। उसके बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई।

एक बच्ची की हालत नाजुक

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस घटना में 25 से 30 बच्चे झुलसे हैं। जबकि कक्षा चार की एक बच्ची की हालत नाजुक है। विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होने के सवाल पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ष 2004 में विद्यालय में तड़ित चालक लगाया गया था। लेकिन उसके बाद 8 से 10 डीडीओ और प्रधानाध्यापक बदले। लेकिन फिर क्या हुआ उन्हें पता नहीं है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More