हिमाचल में दोनों साथ करते थे मजदूरी, एक दिन पहले लौटे थे अपने घर
गुमला। रायडीह के जोड़ा जाम मोड़ के पास हुई सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार होकर दोनों युवक जिला मुख्यालय जाने के लिए निकले थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत मौक पर हो गई। दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाले युवकों की पहचान 24 वर्षीय रंथु उरांव एवं 20 वर्षीय महादेव उरांव के रूप में की गई। दोनों युवक हिमाचल प्रदेश में एक साथ मजदूरी का काम करते थे। एक दिन पहले ही दोनों एक साथ घर लौटे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की सूचना रायडीह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। घायल अवस्था में पड़े युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले दोनों युवकों ने गांव में ही खूब शराब पी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार से गुमला के लिए रवाना हुए। इसी दौरान मोड़ पर बाइक आम के पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक रायडीह प्रखंड क्षेत्र के जगमगाई गांव के रहने वाले थे
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!