Table of Contents
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के समापन के उपरांत बीसीसीआई अपने क्रिकेटरों को सम्मानित करने की तैयारी कर रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन करेगा। इस अवसर के लिए क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस के बीच भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
इस समारोह में बीसीसीआई द्वारा 2024-25 वर्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को प्रतिष्ठित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई ने अब विजेताओं की सूची भी जारी कर दी है। इस दौरान भारत के विश्व विजेता हेड कोच राहुल द्रविड़ और महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया जाएगा।
द्रविड़ और मिताली को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
इस वार्षिक नमन समारोह में 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी, साथ ही राहुल द्रविड़ को उनके असाधारण योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मिताली राज को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।
पांच आईसीसी ट्रॉफी विजेता टीम को मिलेगा सम्मान
इस समारोह में बीसीसीआई पहली बार एक साथ पांच टीमों को सम्मानित करने जा रहा है। इन पांच भारतीय टीमों ने आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है, जिसमें 2025 में पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 में पहला महिला वनडे विश्व कप, 2026 में टी20 विश्व कप, और अंडर-19 पुरुष और महिला वर्ल्ड कप शामिल हैं।
इन नामों पर होगी खासा नजर
इस सम्मान समारोह में प्रमुख नामों में राहुल द्रविड़, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, स्मृति मंधाना, एन श्री चरणी, हर्षित राणा, दिप्ती शर्मा, और युवा प्रतिभा 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
यहां देखें BCCI Awards 2026 की पूरी सूची
| 1 | जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) 2024-25 |
| 2 | जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) 2024-25 |
| 3 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 4 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 5 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 6 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 7 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 8 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 9 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 10 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 11 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 12 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 13 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 14 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 15 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 16 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 17 | सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 18 | सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 19 | लाला अमरनाथ अवॉर्ड: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (घरेलू लिमिटेड-ओवर्स) 2024-25 |
| 20 | लाला अमरनाथ अवॉर्ड: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रणजी ट्रॉफी 2024-25 |
| 21 | BCCI घरेलू टूर्नामेंट 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
| 22 | घरेलू क्रिकेट 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ अंपायर |
| 23 | महिला ODI 2024-25 में सर्वाधिक विकेट |
| 24 | महिला ODI 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी |
| 25 | दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट 2024-25 में सर्वाधिक विकेट |
| 26 | दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी |
| 27 | महिला वर्ग: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण 2024-25 |
| 28 | पुरुष वर्ग: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण 2024-25 |
| 29 | महिला वर्ग: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25 |
| 30 | पॉली उमरीगर अवॉर्ड: पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25 |
| 31 | कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड |
| 32 | महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड |
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!