भारतीय दंत चिकित्सा परिषद के कार्यसमिति सदस्य झारखंड राज्य दंत चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष और इंडियन डेंटल एसोसिएशन झारखंड शाखा के सचिव डॉक्टर विवेक कुमार ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर मानिक साहा ने आज शपथ ग्रहण करने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
आगे डॉक्टर विवेक कुमार ने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद पर काबिज डॉक्टर मानिक साहा पेशे से डेंटल सर्जन है और वर्तमान में डीसीआई के सदस्य भी है,डॉक्टर विवेक कुमार के अच्छे एवं बेहतर दोस्तों में एक हैं, ज्ञात रहे कि डॉक्टर विवेक कुमार धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र है,आज डॉक्टर मानिक साहा के मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेने पर डॉ विवेक कुमार ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ बधाई दिया है और कहा है कि उनके नेतृत्व में त्रिपुरा का चौमुखी विकास होगा वह एक कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार छवि के डीसीआई के सदस्य भी हैं, डॉ साहा पटना डेंटल कॉलेज से बीडीएस एवं लखनऊ से एमडीएस किया है,वे स्वभाव से साधारण शालीन व्यवहारिक एवं मिलनसार व्यक्ति है, आगे डॉक्टर विवेक कुमार ने कहा कि डीसीआई में मेरे प्रति उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है और उन्होंने मेरे चुनाव में भी हौसला देते हुए मार्गदर्शन किया था और वे हमेशा मिलने के क्रम में भोजपुरी भाषा को सीखने एवं बात करनी की कोशिश करते थे,उनके मुख्यमंत्री बनने से पूरा डीसीआई के साथ-साथ स्टेट डेंटल एसोसिएशन ने भी हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और झारखंड डेंटल एसोसिएशन तथा उनके सभी पदाधिकारियों द्वारा उनको शुभकामनाओं के साथ बधाई दिया है ,आगे डॉक्टर विवेक कुमार ने उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए आशा जताया की जिस तरह उन्होंने डेंटल कौंसिल को आगे ले जाने में हमेशा उनका सहरानीय योगदान रहा है,निश्चित रूप से त्रिपुरा राज्य के सर्वांगीण विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे तत्पर रहेंगे।
डॉ विवेक कुमार
भारतीय दंत चिकित्सा परिषद के कार्यकारी समिति सदस्य ,
झारखंड राज्य दंत चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष और इंडियन डेंटल एसोसिएशन,झारखंड शाखा के सचिव।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!