क्या लिपस्टिक हो जाती है खराब इस तरह से बनाएं मास्क-प्रूफ

by Aaditya HridayAaditya Hriday

कसी भी लुक को इंहेंस करने के लिए लिपस्टिक एक बहुत इंपोर्टेंट रोल प्ले करती है। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के एक बार फिर हर कोई सावधानी के साथ रहने लगा है। ऐसे में ये बात तो साफ हो गई है कि मास्क से छुटकारा मिलने में अभी बहुत समय लगने वाला है। फेस मास्क हमे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने में मदद तो कर रहा है, लेकिन इसी के साथ ये हमारी लिपस्टिक को खराब करने में भी कामयाब हो रहा है। कई लोग घर में रहकर भी लिपस्टिक लगाते हैं क्योंकि यह उनकी आदत बन चुका है। ऐसे में जब वह लोग मास्क लगा कर बाहर जाते हैं और अपनी लिपस्टिक को खराब पाते हैं तो उनको बेहद बूरा फील होने लगता है, कई लोग तो इस कारण काफी हद तक चिढ़चिढ़े हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी लिपस्टिक को कैसे मास्क प्रूफ बना सकते हैं।
1) अगर आपके होंठ सॉफ्ट और स्मूद नहीं हैं, तो लिपस्टिक आपके होठों पर नहीं टिकेगी। ऐसे में जहां से आपके होंठ फटने लगे हैं, वहां से लिपस्टिक हटने लगेगी। ऐसे में लिपस्टिक के स्मूद अप्लाई के लिए, अपने होठों को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है। आप अपनी पसंद के किसी भी लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे कम से कम 15-20 मिनट तक रहने दें।
2) लिप लाइनर लगाने से लिपस्टिक को मास्क प्रूफ बनाने में मदद मिलती है। यह आपके होठों के आकार को और ज्यादा इंहेंस कर देता है। साथ ही ऐसा करने से लिप्स बेहद खूबसूरत दिखते हैं। यह लिपस्टिक के लिए एक बॉर्डर बनाता है और इसे बहने से रोकता है।
3) अगर आप मैट या शाइनी लिपस्टिक में कंफ्यूज है तो आप मैट लिपस्टिक को चुनें क्योंकि ये ज्यादा समय तक टिकी रहती हैं। ग्लॉसी लिपस्टिक ज्यादा बहती हैं।
4) अपनी लिपस्टिक के ऊपर थोड़ा सा पाउडर लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक लगी रखने में मदद मिलती है। एक फ्लफी ब्रश को किसी ढीले पाउडर में डुबोएं और धीरे से इसे अपनी लिपस्टिक पर ब्रश करें। लूज पाउडर आपकी लिपस्टिक के लिए लॉक की तरह काम करेगा और इसे लंबे समय तक टिकाए रखेगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More