संदिग्ध या अनधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना नहीं करें स्कैन

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

साइबर अपराधियों से बचने के लिए रांची पुलिस की आम जनता से अपील
अपने आधार की जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें
धोखाधड़ी होने पर तुरंत इसकी सूचना बैंक और 1947 पर कॉल करके दें

रांची। संदिग्ध या अनधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना स्कैन नहीं करने की अपील रांची पुलिस ने आम लोगों से की है। इसके लिए लोगों को जागरूक और सचेत करने के लिए जगह जगह पोस्टर चिपकाया गया है। पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से आम लोगों से अपील की है। पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध या अनधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना स्कैन नहीं करने को कहा है। रांची पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि रांचीवासियों को सूचित किया जाता है कि जब आधार प्रमाणीकरण के लिए आप अपना बायोमेट्रिक देते हैं। तो आपको नहीं पता होता है कि यह पैसे निकालने के लिए अनुचित तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। जानकारी के अभाव में वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है। रांची पुलिस की अपील है कि आपकी बायोमेट्रिक जानकारी बहुत ही संवेदनशील और गोपनीय है। हमेशा सुनिश्चित करें कि यह सुरक्षित रहे। कभी भी संदिग्ध या अनधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना स्कैन न करें। अपराधी अनाधिकृत वेबसाइटों से अंगूठे के निशान सहित बायोमेट्रिक डेटा चुरा लेते हैं। वे सिलिकॉन पर डुप्लीकेट प्रिंट बनाते हैं और पीड़ित के आधार लिंक बैंक खाते से पैसे निकालते हैं। यूआइडीएआइ की वेबसाइट अथवा आधार एप्लिकेशन के माध्यम से आप अपने आधार से अपने बायोमेट्रिक लिंक को तुरंत लॉक कर दें। अपने आधार की जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। यदि बिना आपकी जानकारी के आधार सक्षम भुगतान प्रणाली से धोखाधड़ी हो गयी है, तो तुरंत इसकी सूचना बैंक और 1947 पर कॉल करके दें।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More