क्या आप भी होंठों पर आई डार्कनेस को लेकर परेशान है या फिर आपके होंठों की सॉफ्टनेस गायब होती जा रही है। होंठों पर डार्कनेस कारण खराब लाइफस्टाइल या दूसरे हेल्थ मुद्दों के कारण आ सकती है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
हल्दी: इसमें मौजूद करक्यूमिन नाम का पोषक तत्व स्किन की रंगत बढ़ाने में मददगार होता है। हफ्ते में एक बार हल्दी को गुलाब जल के साथ मिलाकर होंठों पर लगाएं और डार्कनेस को दूर करें!
नारियल का तेल: इससे होंठों का कालापन तो दूर होगा, साथ ही सूखापन भी खत्म हो सकता है। दिन में दो से तीन बार नारियल का तेल होंठों पर जरूर लगाएं।
अनार: इसमें कई ऐसे अहम पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में कारगर होते हैं। अनार के रस में गुलाब जल मिलाकर इसकी होंठों पर मसाज करें और होंठों की खूबसूरती बढ़ाएं।
एलोवेरा: एलोइन स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार होता है और ये एलोवेरा में मौजूद होता है। होंठों पर दिन में दो या 3 बार एलोवेरा जेल लगाएं और सूखने के बाद उसे धो लें। आप कुछ ही दिनों में फर्क देख पाएंगे।
नींबू: नेचुरल ब्लीचिंग के गुणों से भरपूर नींबू से स्किन की टैनिंग दूर करने में मदद मिलती है। नींबू में शहद मिलाकर लगाएं और होंठों की खूबसूरती बढ़ाएं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!