कस्तूरबा विद्यालय12वीं छात्रा समेत दो घायल
रांची। ओरमांझी थाना के चकला मोड़ के महालक्षमी फायबर्स के सामने आज सुबह11बजे वैगनआर व मोटरसाईकिल में सीधी भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाईक चालक अनगड़ा तुरुप निवासी सुकेश महतो और उसमें बैठी उसकी रिश्तेदार संधया कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गयी। दोनोें घायलों को ईलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक वैगनआर पर सवार लोग रामगढ़ से बिमार बच्चे को लेकर रांची चिल्ड्रेन अस्पताल जा रहे थे, वहीं घायल सुकेश महतो अपनी रिश्तेदार को पिस्का कस्तूरबा विद्यालय पहुंचाने जा रहा था उसी दौरान चकला मोड़ के पास दोनोें की आमने सामने से टक्कर हो गयी।सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों वाहनो को कब्जे मे कर थाना ले गयी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!