गढ़वा। भवनाथपुर में आज सुबह एक लाश बरामद हुई है। केतार सड़क में एक पुलिया के नीचे बोरे में बंद कर शव को फेंका गया था। अब तक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वाले की उम्र करीब 45 वर्ष होने का अनुमान है। लाश देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नगर उंटारी के एशाडीपीओ प्रमोद केशरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने जांच प्रारंभ कर दी। शव को पुलिया के अंदर से बाहर निकाला गया। बोरे के ऊपर तिरपाल लपेटी गई थी। शव को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या एक सप्ताह पूर्व की गई है। मरने वाले के शरीर में पैंट-शर्ट लिपटा हुआ था। पुलिस की माने तो मरने वाले व्यक्ति की हत्या कहीं अन्यत्र कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य शव को पुलिया के नीचे पाइप में फेंक दिया गया था। कुछ दिनों से आसपास से गुजर रहे लोगों को दुर्गंध आ रही थी। एक व्यक्ति ने सड़क से नीचे उतर कर देखा तो पुलिया के अंदर शव दिखाई दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर इंस्पेक्टर चन्दन कुमार व थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम जांच में जुटी रही।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!