बिहार के CRPF जवान ने की आत्महत्या… जाने पूरी खबर…

by Aaditya HridayAaditya Hriday
CRPF Jawan Suicide Case

CRPF Jawan Suicide Case : लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस लाइन की 93 बटालियन में तैनात था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल जवान को लोकबंधु अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। वरीय अधिकारियों ने बताया कि कॉन्स्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह (36)  गुरुवार सुबह 8:45 पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सर्विस राइफल से सिर में सटाकर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य साथी मौके पर पहुंचे तो जवान खून से लथपथ पड़ा था। (CRPF Jawan Suicide Case)

सूत्रों का यह भी कहना है कि जब यह घटना हुई उस समय मृतक अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। दो साल पहले 36 बटालियन अरुणाचल प्रदेश से लखनऊ आया था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उपेंद्र मूल रूप से बिहार के लखपुरवा रसूलपुर जिला छपरा के रहने वाले थे। आत्महत्या किन कारणों से की है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। (CRPF Jawan Suicide Case)

उपेंद्र की भर्ती 2010 में हुई थी। बताया जा रहा है कि जवान दो दिन पहले ही अल्फा यूनिट पारा से आया था। हेड कॉन्स्टेबल पद पर प्रमोशन होना था। इसके लिए ट्रेनिंग लेने अजमेर जाने वाला था। परिवार में पत्नी रूबी सिंह और दो बच्चे ऋषिकेश कुमार सिंह (14), उज्जवल कुमार सिंह (11) हैं। ( CRPF Jawan Suicide Case )

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More