हेसाग में नासिर के दुकान व घर में अपराधियों ने की गोली बारी

Published: Updated:

दुकान के शटर,खिड़की व टीवी में लगी गोली
बेड के नीचे छुप कर घर वालों ने बचायी जान

रांची। हेसाग बस्ती में बीती देर रात अपराधियों ने नासिर किराना दुकान वाले के घर और दुकान में लगभग दो दर्जन गोली चलायी जिससे घर की खिड़की को छेदते हुए गोली बेडरुम के टीवी में भी जा लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से नासिर के घर वालों समेत बस्ती वाले दहशत के मारे सहम गये। नासिर के परिजनों के मुताबिक सभी के सोने के बाद रात करीब एक बजे कुछ लोगों द्वारा उनके घर व दुकान में अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयी जिससे घर के बच्चे समेत सभी लोग जान बचाने के लिए बेड के नीचे घुस गये। कुछ देर के बाद हमलावरों के जाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
एक सल पहले नासिर के भाई की हो चुकी है हत्या-
मालूम हो की एक साल पहले नासिर के भाई बबलू की जमीन विवाद में उसके ससुर के सामने बस्ती के लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। आज की घटना को नासिर के घर वाले उसी मामले से जुड़ा बता रहे हैं। वहीं पुलिस इस मामले में नासिर के विरोधी गुट के कुछ लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।
पीटाई से हुई युवक की मौत का है मामला-
पुलिस गिरफ्त में आये लोगों के मुताबिक रात हुई गोली बारी में वे सभी निर्दोश हैं। उन पर लगे आरोप गलत हैं।उनके मुताबिक गांजा पीने व नशा करने के दौरान हेसाग और नेपाली कॉलोनी के लड़को के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें नेपाली कॉलोनी के लड़के की मौत हो गयी। जिससे आक्रोशित लोगों ने ही नासिर के घर पर गलती से फायरिंग की है। इधर मृत युवक के परिजन दोषियों की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने की जिद पर अड़े थे। वहीं पुलिस उन्हें जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने की कोशिश में लगी हुई थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More