क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद फिर से अपने पैरों पर खड़े हुए

Published: Updated:

कार एक्सीडेंट में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत की हेल्थ में सुधार आया है. पंत धीरे-धीरे चोट से रिकवर हो रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. फोटो में पंत की सेहत में काफी सुधार नजर आ रहा है.

पंत ने कैप्शन में लिखा- एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर.” फोटो में पंत के पैर पर सपोर्ट बैंडेज लगा हुआ है और वह बैसाखी की मदद से चलने की कोशिश कर रहे हैं. उनके दाहिने पैर में सूजन भी साफ दिख रही है.

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे. रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं. वह दिल्ली से अपनी निजी कार में रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे. 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे. इसके बाद कार में आग लग गई थी. सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें वायरल हुईं और वीडियो भी सामने आए थे.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More