सनकी आशिक ने एक तरफा प्‍यार में करा दी लड़की की हत्‍या

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

कोडरमा। कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में अपने दोस्तों को सुपारी देकर 21 वर्षीय छात्रा सोनी कुमारी की हत्या करा दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसने शारीरिक रूप से दिव्यांग दीपक साव (पिता नारायण साव) ने अपने दोस्तों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। 21 मार्च से लापता सोनी कुमारी का शव एक दिन पहले ही बोरे में बंद हालत में एक बंद पड़े पत्थर खदान से बरामद किया गया था। जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को हत्या के मुख्य आरोपित दीपक साव और उसके एक सहयोगी रोहित मेहता को डोमचांच से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, एक अन्य आरोपित भरत उर्फ कारू की गिरफ्तारी मुंबई से की गई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने युवती के अपहरण और हत्या में इस्तेमाल किया गया टाटा सुमो वाहन जब्त किया है। साथ ही उनके पास से सुपारी के 34500 रुपये भी बरामद किए गए।

इस संबंध में डोमचांच थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कोडरमा के एएसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एकतरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। सिरफिरे आशिक और युवती के बीच गुरु और शिष्या का संबंध था। वह छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी संबंध का हवाला देकर उसने युवती को ग्राम बीरजामु के पास सुनसान जगह पर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। छात्रा के चाचा राजू साव ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

सोनी और दीपक एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दीपक सोनाली से एक तरफा प्‍यार करता था, जबकि सोनी की तरफ से ऐसा कुछ नहीं था। दीपक ने सोनाली से यह भी कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन सोनाली इससे मुकर गई। सोनी का ऐसा करना उसे रास नहीं आया और उसने दोस्‍तों के साथ उसे मारने का प्‍लान बनाया।

21 मार्च सुबह साढ़े ग्‍यारह बजे के करीब वह सोनी को लोन देने के बहाने बरही ले जान की योजना बनाई, लेकिन बीच रास्‍ते नीरू पहाड़ी के पास खदान की तरफ ले गए और मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी। फिर शव को बोरे में भरकर खदान में फें‍क दिया।    

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More