झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार

by Aaditya HridayAaditya Hriday

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शेयर की खुशखबरी, कहा यह सुखदायक खबर
रांची। झारखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राहत वाली खबर ये है कि राज्य ने कोरोना की 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। पहली और दूसरी डोज मिलाकर 3 करोड़ 52 हजार 183 डोज हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर आज ये खुशी जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की है। कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर है कि झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में कोरोना की 3 करोड़ 52 हजार 183 डोज (प्रथम और द्वितीय) हो गयी है। इसमें प्रथम डोज 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 412 एवं दूसरी डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 771 है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना टीकाकरण अभियान में जरूर हिस्सा लें। जिन्होंने अभी तक कोरोना की एक भी डोज नहीं ली है। वे अविलंब सरकार द्वारा निर्धारित टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लें और जिन्होंने पहली डोज ले ली है और समय दूसरा डोज का हो गया है। वे भी जल्द से जल्द दूसरी डोज ले लें, ताकि हम कोरोना को परास्त कर सकें। ज्ञात हो कि झारखंड में 5 अगस्त 2021 को 1 करोड़ डोज, 24 अक्टूबर 2021 को 2 करोड़ डोज, 20 दिसंबर 2021 को 1 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 3 जनवरी 2022 को 3 करोड़ डोज टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार सरकार ने 11 माह और 17 दिन में इस आंकड़े को प्राप्त कर लिया है। जबकि शुरूआत के दिनों में झारखंड को कम मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More