रांची : झारखंड विधानसभा सचिवालय में विभिन्न विभागों में अनुबंध कर्मियों का पूरा विवरण मांगा है. विशेष समिति प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव रंजीत कुमार ने सभी विभागों को इस संबंध में पत्र लिखा है और सचिवालय सहित जिला में कार्यरत विभिन्न विभागों के अवसर से नियुक्त एवं संविदा से नियुक्त कर्मियों की पूरी विवरण प्रतिवेदन के साथ 28 मार्च तक देने का निर्देश दिया है।
अनुबंध कर्मियों का नियमितीकरण जल्द
इससे पहले झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध संघों का झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, झारखंड राज्य समाज कल्याण संविदा कर्मचारी संघ झारखंड और झारखंड राज्य बाल संरक्षण मिशन, वात्सल्य कर्मचारी संघ झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल बजट सत्र 2023 के दौरान विधानसभा परिसर झारखण्ड में सुशील कुमार पांडेय के नेतृव में दीपिका पाण्डेय सिंह से मिला था. विधायक ने विधानसभा में इस मामले को उठाया था.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!