अब एससी होंगे रांची के मेयर

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची नगर निगम का मेयर सीट एससी के लिए रिजर्व
राज्य में मेयर के लिए आरक्षण की सूची आयोग ने की जारी

रांची। रांची नगर निगम के मेयर का सीट आदिवासी महिला के लिए आरक्षित रहा है। इस बार यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यह घोषणा आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची के आधार किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड में नगर निकाय की चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है। इसके तहत अब आयोग ने राज्य के नगर निगमों की सीटों के आरक्षण पैटर्न में बदलाव किया है। अगामी निकाय चुनाव में रांची नगर निगम की सीट पर अब एसटी नहीं, एससी वर्ग (महिला या पुरुष) का चेहरा नजर आयेगा। इससे संबंधित अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने आज जारी करते बताया है कि पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंह•ाूम के महापौर सीट के लिए भी फैसला लिया गया है।


मेयर के सीटों के लिए हुआ फैसला, इनके लिए होगा सुरक्षित

  • देवघर नगर निगम की सीट महिला के लिए अनारक्षित
  • धनबाद नगर निगम सीट महिलाओं के लिए अनारक्षित
  • बोकारो के चास नगर निगम सीट महिलाओं के लिए अनारक्षित
  • पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम की सीट अनारक्षित कर दी गयी
  • गिरिडीह नगर निगम में सीट अनारक्षित कर दी गयी है
  • आदित्यपुर नगर निगम मेयर का पद एसटी वर्ग (महिला)
  • मानगो नगर निगम की सीट अनारक्षित (पुरुष, महिला) की गयी है

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More