नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया हैl राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडियन के तौर पर जाने जाते हैंl उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया हैl इसके अलावा वह कई कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैंl
राजू श्रीवास्तव के बारे में बताया जा रहा है कि वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थेl इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ेl इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश वन विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैंl इसके अलावा वह एक लोकप्रिय कॉमेडियन भी हैl वह अक्सर समसामयिक विषयों पर कॉमेडी करते रहते हैंl दैनिक जागरण से बातचीत में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने भी बताया है कि वह करीब 12 बजे दिल्ली में जिम में वर्क आउट कर रहे थे, तभी बेहोश होकर गिर पड़े थे। एम्स में उनकी तबीयत अब ठीक है, डाक्टर इलाज कर रहे हैं।
खबरों के अनुसार उन्हें बुधवार को दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर कसरत करते हुए गिर पड़ेl सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत पर डॉक्टर नजरें बनाए हुए हैंl राजू श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैl फैन उनके अटैक की खबर से चिंतित हैl वह उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैl वहीं कई लोग उनकी सेहत पर नजरें जमाए हुए हैl
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!