झारखंड में तीन दिनों तक जारी रहेगा शीतलहरी का सितम, दो के बाद मिलेगी राहत

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

सर्द हवाओं के कारण तापमान में हो रही है लगातार गिरावट, सावधानी बरतने की सलाह

रांची। राजधानी सहित पूर राज्य में शीतलहरी का सितम जारी है। सर्द हवाओं के कारण बढ़ी हुई ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शीतलहरी के कारण तापमान में गिरावट जारी है। जिस कारण खिली धूप के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। बदले मौसम के कारण रांची में तो तापमान का पारा लगातार नीचे जा रहा है। सुबह से ही ठंडी हवाओं के बहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का यह सितम दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा और 2 फरवरी के बाद ही ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक ठंड का असर रहेगा। 2 फरवरी से राजधानी समेत राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं।

गले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट की माने तो झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। जिसके बाद ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है।

इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह
मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव से आप बीमार पड़ सकते हैं। रिम्स व सदर अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 60-70 मौसमी बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर हार्ट पेसेंट की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। प्राप्त आंकड़े में पहले 150 हार्ट मरीज पहुंचते थे जिनकी संख्या बढ़कर 250 तक हो गई है। यानी इस मौसम में हार्ट मरीजों को विशेष एहतियात बरतने की दरकार है। कार्डियोलॉजिस्ट डा प्रवीण श्रीवास्तव कहते हैं कि इस मौसम में विशेष एहतियात बरतने की जरूरत होती है। रक्तचाप बढ़ जाने से किसी भी वक्त इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए डाक्टरी परामर्श के साथ साथ ठंड के मौसम में खानपान का भी विशेष ख्याल रखें।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More