रामगढ़। कोलियरियों से चैनपुर साइडिंग में कोयला ढुलाई करने वाले डंपर मालिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण 2 दिनों में सीसीएल को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। रेलवे रैक और ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप है। इसका नुकसान रेलवे को भी हो रहा है। सीसीएल की विभिन्न कोलियरियों से चैनपुर साइडिंग में कोयला ढुलाई करने वाले डंपर मालिक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण चैनपुर साइडिंग में कोयला ढुलाई ठप है। कोयला ढुलाई कराने वाले ठेकेदार और ट्रांसपोर्टिंग में लगे डंपर मालिकों के बीच भाड़ा कम करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद डंपर मालिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए और ढुलाई पूरी तरह ठप हो गया। दो दिनों से रेलवे चैनपुर साइडिंग पर खाली खड़ी है। लेकिन कोयला नहीं रहने के कारण लोडिंग नहीं हुई। इस कारण रेलवे द्वारा ठेकेदार पर डैम रेज का चार्ज तो लग ही रहा है। साथ ही साथ रेलवे को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। डंपर मालिकों का कहना है कि ठेकेदार ने यह कह कर भाड़ा कम कर दिया है कि डीजल का काम दाम कम हो गया है। जबकि डीजल का दाम कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक ठेकेदार पुराना रेट का भाड़ा नहीं देते तब तक वे हड़ताल पर ही रहेंगे। डंपर मालिकों ने कहा कि डीजल का रेट लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद भाड़ा कम कर दिया गया है। जिससे वे काफी नुकसान में रह रहे हैं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!