दुर्घटना में घायल तीनों खिलाड़ियों को देखने रिम्स पहुंची खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा
रांची। सिमडेगा में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद फुटबॉल खिलाड़ी शनिवार की शाम अपने घर लौट रहे थे। घर वापसी के क्रम में रंगारी हाई स्कूल, सिमडेगा के खिलाड़ी सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। घायल खिलाड़ियों की हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शनिवार की शाम ही सिमडेगा से रिम्स भेज दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले में संज्ञान लेते हुए खेल विभाग को आज निर्देश दिए। इसके बाद खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा रिम्स पहुंचकर घायल खिलाड़ियों का हालचाल पूछा। घायल खिलाड़ियों को अलग-अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें बिटवीन डुंगडुंग को सर्जरी मेडिसिन में भर्ती किया गया है। गोविंदा मांझी को सीबी सहाय के न्यूरो वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि तीसरे घायल खिलाड़ी इनोसेंट मिंज अभी सीओटी में इलाजरत हैं। घायल खिलाड़ियों से मिलने वालों में खेल निदेशक के अलावा पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो, खेल सलाहकार (झारखंड खेल प्राधिकरण) देवेंद्र कुमार सिंह एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह भी शामिल हैं। रांची के जिला खेल पदाधिकारी एवं हॉकी झारखंड के पदाधिकारी को भी खेल निदेशक द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर घायल खिलाड़ियों के परिवार से संपर्क बनाए रखने को भी कहा है। रिम्स प्रशासन भी अपने स्तर से खिलाड़ियों के इलाज में गंभीर है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!