हजारीबाग। पंचमंदिर चौक के पास गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम दो पक्षों में झड़प हो गयी।
इसमें दोनों पक्षों की ओर से एक दुसरे पर पथराव किया गया। इस पथराव में कई वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ कुर्सियां भी तोड़ी। सूचना मिलने पर टाउन डीएसपी महेश प्रजापति, सीसीआर डीएसपी और सदर इंस्पेक्टर गणेश सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामले को शांत कराया गया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी। मामले को शांत करा दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस बीच सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा है कि हजारीबाग में अमन, शांति और सौहार्द के साथ लोग रहना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें और शहर में अमन-चैन कायम रखें।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!